loading
PCOS से वजन क्यों बढ़ता है?

PCOS से वजन क्यों बढ़ता है?

क्या आप जानते हो की, PCOS क्या है? और इसकी वजह से वजन क्यों बढता है? अगर नहीं जानते तो हम आपको PCOS से वजन क्यों बढ़ता है? एस article के माध्यम से बताने जा रहे हैं की, PCOS क्या है? और इसकी वजह से वजन क्यों बढ़ता है? तो आप सबसे निवेदन है की, कृपया article के अंत तक बने रहे।

What is PCOS? – PCOS क्या है?

महिलाओं का शरीर पुरुषों की तुलना में ज्यादा संवेदनशील होता है। महिलाओं की शारीरिक बनावट और हार्मोन भी कुछ बीमारियों का कारण बनते हैं। एक ऐसी समस्या है जो कोई बीमारी तो नहीं लेकिन किसी बीमारी से कम भी नहीं हैं। इस बीमारी का नाम PCOS मतलब Polycystic Ovary Syndrome है। आइए समझते हैं कि PCOS क्या है। 

यह समस्या पूरी तरह से हार्मोनल असंतुलन से संबंधित है। अगर समय पर इलाज न किया जाए तो यह गंभीर समस्या पैदा कर सकता है। 

 PCOS को Polycystic Ovary Syndrome कहा जाता है। डॉक्टरों का कहना है कि ये किसी तरह की बीमारी नहीं है। यह महिलाओं में होने वाला एक हार्मोनल असंतुलन है। इसमें महिला के शरीर में पुरुष हार्मोन एण्ड्रोजन का संतुलन बिगड़ जाता है। अनियमित मासिक धर्म और एक या दोनों अंडाशय में 12 अपरिपक्व रोम विकसित होते हैं। यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि यह समस्या कई समस्याओं का कारण बन सकती है। जिसमे सबसे बड़ी और सबसे गंभीर समस्या यह हैं की इससे वजन बढता है। तो आइये अब जाणते है की अंतत: PCOS से वजन क्यों बढ़ता है?

PCOS से वजन क्यों बढ़ता है?   

 

 जिन महिलाओं को PCOS होता है उनमें पुरुष हार्मोन टेस्टोस्टेरोन का स्तर उच्च होता है और इंसुलिन का उत्पादन कम होता है। ऐसे मामलों में, इन महिलाओं को मोटापा, मधुमेह, हृदय रोग, स्लीप एपनिया, बांझपन और डिम्बग्रंथि के कैंसर का खतरा अधिक हो सकता है। लेकिन इन महिलाओं के लिए सबसे बड़ी समस्या यह हैं की PCOS से वजन बढता है। तो आइये अब जाणते है की अंतत: PCOS से वजन क्यों बढ़ता है?

हॉर्मोनल असंतुलन

 

महिलाओं में अपना खुद का हार्मोन एस्ट्रोजन होता है और PCOS में इसकी कमी हो जाती है। जबकि टेस्टोस्टेरोन, जो कि पुरुष हार्मोन है, बढ़ता रहता है। ऐसी स्थिती मे ये हॉर्मोनल असंतुलन की वजह बन जाती है।

महिलाएं गंभीर रूप से पीड़ित होती हैं। इस बीमारी में अंडाशय पर तरल पदार्थ की कई छोटी-छोटी थैलियां विकसित हो जाती हैं, जो एक प्रकार की सिस्ट होती हैं। इससे अंडे का उत्पादन असंतुलित हो जाता है और मासिक धर्म रुक जाता है। और यह वजन बढ़ने के साथ साथ ही प्रजनन क्षमता पर भी असर पड़ता है।

इंसुलिन प्रतिरोध

 

 यह एक ऐसी स्थिति है जहां शरीर शर्करा को पचाने वाले हार्मोन इंसुलिन पर प्रतिक्रिया करना बंद कर देता है। PCOS महिलाओं में इंसुलिन रिसेप्टर सेरीन फॉस्फोराइलेशन का उत्पादन बढ़ जाता है, जिससे इंसुलिन के अनुसार चीनी पच नहीं पाती है। इससे शरीर में शुगर बढ़ती है जिससे आपका वजन बढ़ जाता है।

खराब चयापचय के कारण सुजन

 

 PCOS से पीड़ित लोगों में वजन बढ़ने का एक कारण शरीर की अपनी सूजन है। इसे ऐसे समझें कि आपकी चीनी पच नहीं रही है, एक हार्मोनल असंतुलन है जो लालसा पैदा कर रहा है और आपके चयापचय को प्रभावित कर रहा है। ऐसे में शरीर भोजन और वसा को जल्दी पचा नहीं पाता और वजन पे नियंत्रण करना मुश्किल हो जाता है। जिससे वजन बढ़ता ही जाता है।

Conclusion 

 

PCOS एक महिलाओं की स्वास्थ्य समस्या है जिससे वजन बढ़ सकता है। इसकी वजह से होने वाले hormonal changes के कारण, वजन बढ़ने के कई कारण हो सकते हैं। डॉ. अपूर्वा मौर्या देशपांडे,Women’s health specialist in Baramati, शांताबाई देशपांडे स्मारक अस्पताल में सेवाएं प्रदान करती हैं। इस लेख से मिली जानकारी से आप इस समस्या को समझ सकते हैं और उचित उपायों की ओर कदम बढ़ा सकते हैं।

 

Write a Reply or Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *